सिपाही भर्ती के लिए लिखित परीक्षा कल, जिले में बनाये गये छह परीक्षा केंद्र
बेगुसराय, जून 22 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) बिहार पटना की ओर से बिहार पुलिस विशेष शाखा में सिपाही (सामान्य बंद संवर्ग) के 83 पदों पर नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा 24 जून को होगी। परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
परीक्षा की जानकारी डीएम श्रीकांत शास्त्री की ओर से समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में सोमवार को परीक्षा कार्य के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों की ब्रीफिंग की गई। ब्रीफिंग के दौरान उन्होंने परीक्षा संचालन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए सभी अधिकारियों को उनके दायित्वों एवं उत्तरदायित्वों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.