सीतामढ़ी, जून 13 -- आमोद कुमार सीतामढ़ी। जिले के आठ केन्द्रों पर 14 जून को आयोजित होने वाली केन्द्रीय चयन पार्षद की सिपाही भर्ती के लिए प्रथम चरण का लिखित परीक्षा की प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। यह भी पढ़ें- जिले के 12 केंद्रों पर 15,696 अभ्यर्थी देंगे सिपाही भर्ती परीक्षापरीक्षा केन्द्रों पर व्यवस्था शनिवार को केन्द्रों पर पूरे दिन परीक्षार्थियों के लिए सीट प्लानिंग का काम किया गया। वहीं परीक्षा संचालन को लेकर केन्द्राधीक्षकों ने वीक्षकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। एमपी हाईस्कूल केन्द्र पर केन्द्राधीक्षक बैद्यनाथ बैठा, कमला गर्ल्स हाईस्कूल केन्द्र पर मो. कमरुल होदा ने वीक्षकों के साथ बैठक कर कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन को लेकर बनी रणनीति से अवगत कराया। यह भी पढ़ें- सिपाही भर्ती परीक्षा आज से, पेन नहीं लेंगे अभ्यर्थीजिला...