सिपाही भर्ती के लिए एक अक्टूबर से शुरू होगी दौड़
लखनऊ, सितम्बर 24 -- यूपी पुलिस में 32,679 आरक्षी व समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) एक अक्तूबर से शुरू होगी। दौड़ सात अक्तूबर तक चलेगी और आठ अक्तूबर को एक दिन रिजर्व के लिए रखा जाएगा। पुरुष अभ्यर्थियों को चयन के लिए 25 मिनट में 4.8 किलोमीटर और महिला अभ्यर्थियों को 14 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी करना अनिवार्य होगा।पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड के अनुसार शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान बायोमैट्रिक जांच के साथ ही कड़े सुरक्षा प्रबंध होंगे। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में पूरी प्रक्रिया होगी और इलेक्ट्रानिक टाइमिंग के जरिए दौड़ पूरी कराई जाएगी। मैनुअल टाइमिंग से दौड़ कराने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा बोर्ड की ओर से गठित समिति की निगरानी में होगी। सफल व असफल अभ्यर्थियों की सूची समिति के सदस्यों के संयुक्त हस्ताक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.