सिपाही भर्ती के लिए अभिलेखों की जांच 17 अगस्त से
लखनऊ, अगस्त 10 -- पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस व समकक्ष 32,679 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में सफल अभ्यथियों के लिए अभिलेखों की जांच और शारीरिक मानक परीक्षण (डीवी/पीएसटी) की तिथि घोषित कर दी है। बोर्ड के अनुसार सभी जिलों में 17 अगस्त से अभिलेखों की जांच और शारीरिक मानक परीक्षण शुरू होगा। भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर प्रवेशपत्र का लिंक अपलोड कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर व जन्मतिथि के माध्यम से लॉगइन कर अपने प्रवेशपत्र अपलोड कर सकते हैं। प्रवेशपत्र पर अंकित तिथि व समय पर अभ्यर्थियों को अपने केंद्र पर मूल अभिलेखों के साथ पहुंचना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.