सिपाही भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए दो ट्रेनों का होगा परिचालन
गोपालगंज, जून 17 -- गोपालगंज। केन्द्रीय चयन परिषद पटना द्वारा आयोजित आगामी सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए रेलवे सीवान रूट से तीन दिनों तक स्पेशल ट्रेन का परिचालन करेगा। इसको लेकर रेलवे के तरफ से स्पेशल ट्रेन परिचालन की स्वीकृति दे दी गई है। स्पेशल ट्रेन 17, 24 व 28 जून को अप व डाउन साइड से चलेगी। पहली परीक्षा स्पेशल ट्रेन सीवान जंक्शन से परीक्षा स्पेशल ट्रेन 17 जून को दोपहर 2:00 बजे खुलेगी, जो एकमा, छपरा, दिघवारा, परमानंदपुर, सोनपुर, हाजीपुर होते हुए शाम 5:15 बजे हाजीपुर पहुंचेगी। इसी तरह दूसरी परीक्षा स्पेशल ट्रेन 17 जून को सीवान जंक्शन से शाम 6:30 बजे खुलेगी, जो दुरौंधा, एकमा, छपरा, दिघवारा, परमानंदपुर, सोनपुर होते हुए रात 9:45 बजे हाजीपुर जंक्शन पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- सिपाही भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.