पटना, मार्च 5 -- गर्दनीबाग हाईस्कूल मैदान में चल रहे सिपाही भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान गुरुवार को तीन अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया। जांच में बायोमेट्रिक सत्यापन और फोटो मिलान के दौरान गड़बड़ी सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई। आरोप है कि लिखित परीक्षा में किसी अन्य को बैठाने के बाद ये स्वयं शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने पहुंचे थे। गिरफ्तार अभ्यर्थियों में अनिल कुमार (बेगूसराय), निगम कुमार (खगड़िया) और अभिमन्यु कुमार (कोइलवर, भोजपुर) निवासी हैं। गर्दनीबाग थानेदार प्रमोद कुमार ने बताया कि शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी का बायोमेट्रिक सत्यापन और फोटो मिलान किया जा रहा था। पूछताछ के दौरान पूरे मामले का खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि गिरफ्तार तीनों अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा में दूसरे को बैठाया था और ख...