पटना, फरवरी 16 -- सिपाही भर्ती के तहत गर्दनीबाग मैदान में चल रही शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के दौरान चार अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया कि चारों ने लिखित परीक्षा में अपनी जगह दूसरे लोगों को बैठाया था और स्वयं शारीरिक परीक्षा देने पहुंचे थे। गिरफ्तार अभ्यर्थियों में राघव सिंह (गया जी), प्रयास कुमार राय (छपरा), आर्यण राज (नालंदा) और राजीव कुमार (सलीमपुर, पटना) निवासी हैं। गर्दनीबाग थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि पीईटी के दौरान जब अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन किया गया तो उनका थम इम्प्रेशन और चेहरा लिखित परीक्षा के समय दर्ज डाटा से मेल नहीं खाया। संदेह होने पर अधिकारियों ने गहन जांच की। जांच में स्पष्ट हुआ कि चारों अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा में 'स्कॉलर' बैठाकर परीक्षा दिलवाई थी और स्वयं शारीरिक दक्षत...