पटना, मार्च 7 -- गर्दनीबाग हाईस्कूल मैदान में चल रही सिपाही भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान शनिवार को अपनी जगह दूसरे से लिखित परीक्षा दिलाने वाले एक अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया गया। जांच में बायोमेट्रिक सत्यापन और फोटो मिलान के दौरान गड़बड़ी के बाद वह पकड़ा गया। गिरफ्तार अभ्यर्थी में दिलीप कुमार कुर्था अरवल निवासी हैं। गर्दनीबाग थानेदार प्रमोद कुमार ने बताया कि शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी का बायोमेट्रिक सत्यापन और फोटो मिलान किया जा रहा था। पूछताछ के दौरान पूरे मामले का खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि गिरफ्तार अभ्यर्थी ने लिखित परीक्षा में दूसरे को बैठाया था और खुद शारीरिक दक्षता परीक्षा देने पहुंचा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.