गया, जून 24 -- शहर के 11 केंद्रों पर बुधवार को सिपाही भर्ती की परीक्षा हुई। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के तहत विशेष शाखा में सिपाही (सामान्य बंद संवर्ग) के 83 पदों के लिए हुई परीक्षा में परीक्षा देने वाले से दोगुना अनुपस्थित रहे। करीब 67 फीसदी परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। दो पालियों में हुई परीक्षा में परीक्षार्थियों को समसमायिक व तर्कशक्ति के प्रश्नों ने परेशान किया। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। किसी केंद्र से निष्कासन की सूचना नहीं मिली। प्लस टू जिला स्कूल केंद्र पर बुधवार की दोपहर 1:35 बजे परीक्षा देकर बाहर निकली बेगूसराय की कुमकुम कुमारी ने बताया कि समसमायिक (करेंट अफेयर्स) के सवाल इस बार काफी कठिन रहे। कई प्रश्न गहराई से पूछे गए थे। उन्हें हल करने में ज्यादा समय लगा। हालांकि बि...