समस्तीपुर, जून 15 -- समस्तीपुर। मद्यनिषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही भर्ती परीक्षा में धांधली की साजिश का खुलासा होने के बाद पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तह तक पहुंचने में जुट गई है। मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों से पूछताछ तथा उनके निशानदेही पर अन्य संदिग्धों की तलाश में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। रविवार देर रात तक पुलिस हसनपुर थाना क्षेत्र में संभावित ठिकानों पर दबिश देती रही। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में कुल कितने लोग शामिल हैं और इसका असली मास्टरमाइंड कौन है। अब तक की जांच में यह मामला केवल चार लोगों तक सीमित नहीं दिख रहा है। पुलिस को आशंका है कि इसके पीछे एक संगठित गिरोह सक्रिय था, जो विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कदाचार कराने का काम करता है। सदर एसडीपीओ-1 सह एएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताय...