सिपाही बहाली में बिहार के सहरसा से सॉल्वर गिरोह के 3 अरेस्ट; भागलपुर समेत कई जिलों में रेड; 17 केस दर्ज
पटना, जून 29 -- बिहार पुलिस रेडियो में सिपाही (ऑपरेटर) के 993 पदों के लिए रविवार को हुई परीक्षा के दौरान कदाचार और गड़बड़ी के प्रयास में 12 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया। 17 केस भी दर्ज किये गए।परीक्षा के दौरान सहरसा में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। आशंका है कि ये सॉल्वर गिरोह के हैं। इनसे हुई पूछताछ के आधार पर किशनगंज में एक अभ्यर्थी पकड़ा गया, जबकि खगड़िया, किशनगंज, गया, भागलपुर जिलों में देर रात तक छापे मारे गए। पुलिस के मुताबिक, सहरसा के पॉलिटेक्निक ढाला के समीप एक लॉज से बनमा ईटहरी के चंदन कुमार और सिमराहा निवासी चंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर बनगांव थाना क्षेत्र के बरियाही बस्ती निवासी विवेक कुमार को पकड़ा गया। इनके वाट्सएप चैटिंग के आधार पर किशनगंज के मध्य विद्यालय, चकला स्थित केंद्र से एक संदिग्ध अभ्यर्थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.