पटना, मार्च 11 -- राज्य में सिपाही के 19838 पदों पर बहाली के लिए पटना में चल रही दूसरे चरण की शारीरिक दक्षता जांच परीक्षा 11 मार्च को पूरी हो गयी। इस चरण में 99,690 अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक दक्षता जांच के लिए हुआ था, जिनमें से 79,932 अभ्यर्थी इसमें शामिल हुए। इनमें 50477 पुरुष, 29426 महिला और 29 ट्रांसजेंडर शामिल रहे। पर्षद के मुताबिक शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के शैक्षणिक अहर्ता, उम्र एवं आरक्षण दावों आदि से संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। इसके आधार पर मेधा सूची तैयार कर जून 2026 तक अंतिम परीक्षाफल की घोषणा कर दी जाएगी।केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि इन पदों को लेकर पटना के गर्दनीबाग हाई स्कूल में 15 दिसंबर से शारीरिक दक्षता जांच प्रारंभ हुई थी। लगभग तीन महीने तक इस दौरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.