सिपाही पर रुपये लेने का लगाया आरोप
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 17 -- नवाबगंज। गांव नगला कोमिल निवासी अनूप कुमार सोमवार सुबह लगभग 10:30 बजे अपने साथी नीटू व गुड्डू के साथ गांव नगला निजाम मजदूरी करने जाने के लिए गांव बघौना ईंट भट्टे के पास कलौली जाने वाले मार्ग पर खड़ा था। उसी दौरान वहींएक गाड़ी आकर रुकी। कार से उतरे सिपाही ने अनूप से बीयर पीने के लिए एक हजार रुपए की मांग की। रुपए देने से मना करने पर सिपाही ने अनूप की जेब से एक हजार रुपए निकाल लिए और अनूप को कार में बैठा लिया और किसी अन्य व्यक्ति से उन रुपयों की बीयर मंगाई और कार में सवार दूसरे साथी सिपाही के साथ बीयर पी। इसके बाद सिपाही ने अनूप की जेब से पुनः बचे हुए आठ रुपए निकाल लिए। अनूप ने रुपए अपनी बीमार पत्नी के इलाज के लिए होने की बात कहीं तो सिपाही ने उन्हीं रुपयों में से एक हजार रुपए वापस कर कार से धक्का देकर नीचे उतार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.