कौशाम्बी, जनवरी 2 -- अजुहा। सैनी कोतवाली के एक गांव की महिला का पति बिजली विभाग में निजी कर्मचारी है। महिला का आरोप है कि अजुहा चौकी के एक सिपाही ने उसको साथ अभद्रता की और मारपीट का प्रयास किया। महिला का कहना है कि सिपाही ने उस पर देसी शराब बनाने का झूठा आरोप लगाते हुए उसे प्रताड़ित किया। पूछताछ के बहाने उसके साथ बदसलूकी की गई। विरोध करने पर उसको धमकी दी गई। सैनी कोतवाल धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। यदि शिकायत होती है तो जांच कराकर कार्रवाई कराएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.