चंदौली, जुलाई 29 -- नौगढ़। चकरघट्टा थाना परिसर में बीते सोमवार की देर रात दस बजे पीआरडी जवान के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि यूपी-112 की नौगढ़ पीआरडी टीम में तैनात जवान सुनील कुमार सरकारी फाइल लेकर रात 10 बजे चकरघट्टा थाने पहुंचा था। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही ने उसे रोक लिया और कहासुनी के बाद गाली-गलौच देने लगा। पीड़ित का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर सिपाही ने थाने के अंदर मारपीट किया। इससे उसकी आंख में चोट लगी है। इस दौरान अन्य पुलिसकर्मी मौके मामला शांत कराए। घटना के बाद पीआरडी जवान ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से कर आरोपी सिपाही के विरुद्ध कार्रवाई की मांग किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...