हरदोई, जून 27 -- हरदोई। सिपाही पर बिना तलाक दूसरी शादी करने, घरेलू प्रताड़ना और जान से मारने की धमकियां दिलाने का आरोप लगाते हुए एक महिला शनिवार को हरदोई पहुंची। उसने पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने और खुद व अपने बेटे को सुरक्षा दिलाने की मांग की है। महिला अंशु चौधरी का कहना है कि उसका विवाह एक सिपाही से हुआ था। उनका एक पुत्र है। आरोप है कि वैवाहिक विवाद के दौरान पति ने बिना वैधानिक तलाक लिए दूसरी महिला से शादी कर ली, जिससे उसकी एक पुत्री भी है। महिला का दावा है कि दूसरी पत्नी वर्तमान में सिपाही के साथ हरदोई में रह रही है। महिला ने आरोप लगाया कि उसने वर्ष 2021 में भी इस मामले की शिकायत पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से की थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उसका कहन...