हरदोई, अगस्त 8 -- शाहाबाद। नगर की एक युवती ने बहराइच में तैनात एक सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपी सिपाही के खिलाफ दर्ज एफआईआर की जांच शुरू कर दी गई है। सोमवार को युवती के बयान दर्ज होंगे। युवती के मुताबिक, बेहटागोकुल थानाक्षेत्र के ग्राम दलेलनगर मानपुर निवासी सत्यम गुप्ता वर्तमान में बहराइच में सिपाही के पद पर तैनात है। सितंबर 2019 में फेसबुक से उसकी सत्यम गुप्ता से दोस्ती हुई थी। उसने उसको शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उसकी पहली तैनाती जरवल रोड बहराइच में हुई। वहां उसने कमरा लेकर उसको अपने साथ रखा। गर्भवती होने पर शादी का बहाना बनाकर उसे डराया-धमकाया और जबरन गर्भपात करा दिया। कोर्ट मैरिज करने के नाम पर 16 नवंबर 2023 को नोटरी से सत्यापित मैरिज एग्रीमे...