किशनगंज, मार्च 18 -- किशनगंज। बंगाल की एक युवती ने जिले में कार्यरत एक सिपाही के विरुद्ध सोमवार को आवेदन दिया है। सिपाही के विरुद्ध मुकदमा वापस उठाने का दवाव बनाने की धमकी को लेकर एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई है। एसपी को दिया गए आवेदन के अनुसार कि वर्तमान मे किशनगंज पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत एक सिपाही के विरुद्ध दो वर्ष पूर्व महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी। इस मामले में उक्त सिपाही ने न्यायालय से जमानत ले लिया है। दिए गए आवेदन के अनुसार उक्त सिपाही पीड़ित युवती को केस उठाने का दवाब बना रहा है। इधर आवेदन मिलने के बाद एसपी संतोष कुमार ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। डीएसपी स्तर के अधिकारी को मामले की जांच का आदेश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...