सिपाही परीक्षा में आधे से अधिक परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
मधेपुरा, जून 17 -- मधेपुरा निज संवाददाता केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती परीक्षा में आधे से अधिक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। मंगलवार को शहर के 11 केंदों पर दोनों पालियों में सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा हुई। मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में मद्य निषेध, कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय गृह विभाग (कारा) में कक्ष पाल एवं परिवहन विभाग में चलंत सिपाही की परीक्षा हुई। डीईओ संजय कुमार ने बताया कि प्रथम पाली में 11 केंद्रों पर 4698 आवंटित परीक्षार्थी में 2171 परीक्षार्थी उपस्थित हुए जबकि 2797अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 4968 परीक्षार्थी में 2081 उपस्थित रहे जबकि 2887 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार कुल 9936 आवंटित परीक्षार्थियों में 4252 ही उपस्थित हुए। यह भी पढ़ें- सिपाही भर्ती परीक्षा की पहली पाली में एक परीक्षार्थी निष्कासित कदाचारमुक्त पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.