सिपाही पद की लिखित परीक्षा में 5645 अभ्यार्थियों में सिर्फ 1302 परीक्षार्थी रहे उपस्थित
पूर्णिया, जून 25 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। विशेष शाखा में सिपाही पद के लिए बुधवार को आयोजित लिखित परीक्षा जिला प्रशासन की कड़ी निगरानी में 14 परीक्षाकेन्द्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई। लिखित परीक्षा में आधे से अधिक परीक्षार्थी दोनों पालियों में अनुपस्थित रहे। सभी 14 परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में कुल 5645 अभ्यार्थियों में मात्र 1302 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। परीक्षा के दौरान कदाचार के आरोप में किसी भी परीक्षाकेन्द्र पर परीक्षार्थी का निष्कासन नहीं हुआ। निर्धारित परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षाकेन्द्र के 500 गज के परिधि में निषेधाज्ञा लागू रहा। वहीं परीक्षा के दौरान प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तथा सभी केंद्राधीक्षक मुश्तैद नजर आए। यह भी पढ़ें- सिपाही पद की लिखित परीक्षा में 5645 अभ्यार्थियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.