लखनऊ, अप्रैल 2 -- बंथरा, संवाददाता। जालसाजों ने प्लाट दिलाने के नाम पर सिपाही की पत्नी से साढ़े सात लाख रुपये ठग लिए। एसीपी के निर्देश पर रीयल एस्टेट कंपनी मैजिस्टिक्स इंफ्रा डेवलपर्स के निदेशकों समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।थाना प्रभारी राणा राजेश सिंह के मुताबिक पीड़िता निकिता सिंह परमार कानपुर बर्रा की रहने वाली हैं। उनके पति संजय सिंह कन्नौज में तैनात हैं। निकिता ने तहरीर में बताया कि वह वर्ष 2023 में वह परिवार के साथ लखनऊ में रिश्तेदार के घर आई थी। वहां बंगला बाजार निवासी प्रांशु दीक्षित से उनकी मुलाकात हुई। प्रांशु ने अमन दुबे से मुलाकात कराई। बताया कि दरोगाखेड़ा में प्लाटिंग का काम करते हैं। दरोगा खेड़ा में साइट पर प्लाट पसंद किया। 14,38,750 रुपये तय हुआ। साढ़े सात लाख रुपये का जुलाई 2024 में भुगतान किया। रजिस्ट्री के...