रामपुर, अप्रैल 23 -- आग लगाकर पत्नी और पुत्र को मारने के आरोपी दान सिंह पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। पुलिभ्ने दान सिंह की पहली पत्नी की मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट संबंधित अस्पताल से मांगी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पहली पत्नी के मौत का राज खोलेगी। उधर, दान सिंह के पिता इंदल सिंह ने पुलिस को बयान दिया है कि सड़क दुर्घटना में बाइक का ही इंडीकेटर टूटा था। गंज कोतवाली क्षेत्र में 25 फरवरी की रात कार में आग लगने से मिलक कोतवाली क्षेत्र के बेहटरा गांव की महिला आरक्षी 23 वर्षीय लता और तीन वर्षीय उसके बेटे लड्डू की मौत हो गई थी। मृतका के पति दान सिंह ने दावा किया था कि एक डंपर ने उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी। इससे कार में आग लग गई। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लता के सिर पर हथौड़ी से प्रहार किए जाने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद पुलिस ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.