मेरठ, मई 31 -- बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव तजपुरा निवासी एक युवक ने सिपाही पत्नी पर घर में घुसकर मारपीट करने तथा लाखों रुपये का सामान, नकदी ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस अधिकारियों ने आरोपों को निराधार बताया है। गांव तजपुरा निवासी मोहित कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 7 फरवरी 2022 को फलावदा थाना क्षेत्र के गांव दादूपुर निवासी कल्पना पोसवाल से हुई थी। कल्पना पुलिस विभाग में सिपाही है। मोहित का आरोप है कि विवाह के बाद से ही पत्नी का व्यवहार आक्रामक रहा और वह आए दिन विवाद करती थी। उसने बताया कि अप्रैल 2024 से पत्नी अपनी मर्जी से उससे अलग रह रही है。

पत्नी द्वारा धमकी पीड़ित का आरोप है कि पत्नी पुलिस के उच्च अधिकारियों और नेताओं से संपर्क होने की बात कहकर...