रामपुर, अप्रैल 8 -- रामपुर। गंज थाना क्षेत्र में 25 फरवरी को हुए कार हादसे की साजिश रचकर सिपाही पत्नी और दो साल के मासूम बेटे की जिंदा जलाकर हत्या के मामले में आरोपी पति की घेराबंदी पुलिस ने और तेज कर दी है। आरोपी ने आर्थिक लाभ और पुलिस विभाग से मिलने वाली सुविधाओं के लालच में इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था। अब पुलिस ने मृतक आश्रित में मिलने वाले लाभ को रोकने के लिए मंगलवार को श्रावस्ती पुलिस को पत्र भेजा है। जिसमें बैंक खाते में नॉमिनी में आरोपी के नाम और अन्य मृत कोटे से मिलने वाली सुविधाओं पर रोक लगाने की बात कहीं है। साथ ही पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी भी दी है। मिलक के ग्राम बेहतरा निवासी दान सिंह अपनी पत्नी लता सिंह, दो साल के बेटे लड्‌डू और मिलक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जमापुर निवासी अपने रिश्तेदार रवि कुमार के साथ 25 फरव...