संभल, मार्च 18 -- असमोली थाना क्षेत्र के सीडल माफी स्थित लियाकत के ईंट भट्टे पर बुधवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब मजदूरों को ईंटों के बीच एक सांप दिखाई दिया। सांप देखते ही मजदूरों में दहशत फैल गई और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसी दौरान गश्त पर जा रहे मढ़न चौकी के सिपाही अर्जुन खत्री ने शोर सुनकर तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। बिना घबराए उन्होंने सावधानीपूर्वक सांप का रेस्क्यू किया और काफी मशक्कत के बाद उसे पकड़कर सुरक्षित कट्टे में बंद कर लिया। इसके बाद सांप को जंगल में छोड़ दिया। सिपाही अर्जुन खत्री ने बताया कि सांप जैसे बेजुबान जीवों को मारना नहीं चाहिए बल्कि सुरक्षित पकड़कर उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ना चाहिए। सांप के पकड़े जाने के बाद मजदूरों ने राहत की सांस ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...