रायबरेली, मई 16 -- रायबरेली ,संवाददाता। उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के पुलिस लाइन की बैरक में रह रहे पुलिसकर्मी ने बीते शुक्रवार की देर रात फांसी लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। जानकारी होने पर रात में ही सिपाही को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सिपाही के द्वारा उठाए गए इस कदम की विभाग ने जांच शुरू कर दी। जिला कारागार की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए गए सिपाही संदीप सिंह ने बीते शुक्रवार की देर रात पुलिस लाइन में स्थित बैरक के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। सिपाही को देखकर बैरक में मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया।आनन- यह भी पढ़ें- सिपाही ने फांसी लगाकर किया खुदकुशी का प्रयास फानन सिपाही को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि सिपाही...