प्रयागराज, मार्च 7 -- नए यमुना पुल से शनिवार दोपहर करीब एक बजे सिपाही ने छलांग लगा दी। राहगीरों ने देखा तो शोर मचाने लगे। पुल के नीचे तैनात जल पुलिस व गोताखोरों ने उसे तत्काल पानी से बाहर निकाल कर जान बचा ली। सिपाही को मामूली चोटें आई हैं। बांदा जिले का मूल निवासी सिपाही की मुट्ठीगंज थाने में तैनात है। वह नैनी स्थित पीएसी कॉलोनी में परिवार के साथ रहता है। वर्तमान में पुलिस लाइन में यातायात विभाग की ट्रेनिंग में हैं। वह शनिवार दोपहर नए यमुना पुल पर पहुंचा। कुछ देर इधर-उधर घूमने के बाद अचानक यमुना में छलांग लगा दी। राहगीरों ने देखा तो शोर मचाया। ड्यूटी में तैनात जल पुलिस के जवान तत्काल रेस्क्यू में जुट गए। उसे पानी से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। मुट्ठीगंज थाना प्रभारी अरूण कुमार सिंह ने बताया कि सिपाही 10 दिन पहले ही यातायात विभाग की ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.