संवाददाता, अप्रैल 24 -- बिजनौर के गांव दीदा नंगला में गुरुवार दोपहर हुए भूमि के विवाद में आबकारी विभाग में तैनात सिपाही ने अपने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हत्या से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस अफसर मौके पर दौड़े और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सिपाही ने खुद ही शहर कोतवाली थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। गांव दीदा नंगला निवासी 50 वर्षीय इश्हाक का अपने भतीजों शानेरजा, जावेद से करीब 20 बीघा कृषि भूमि को लेकर विवाद चल रहा था।दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव हुआ शाने रजा आबकारी विभाग मेरठ में सिपाही पद पर तैनात है। परिजनों के मुताबिक गुरुवार को शानेरजा की पत्नी निशा इश्हाक के मकान के पीछे कुएं की बोरिंग करा रही थी। इश्हाक और उसके परिजन इसका विरोध कर रहे थे। दोनों पक्षों के बीच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.