प्रयागराज, मार्च 20 -- राजापुर के गंगानगर में सिपाही ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस आयुक्त की एस्कॉर्ट टीम में तैनात 29 वर्षीय सिपाही कृपाल सिंह का शव किराए के कमरे में फंदे पर लटका मिला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में तीन दिन पहले हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। घटना के पीछे पारिवारिक कलह बताई जा रही है। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे कमरे से तेज दुर्गंध आने और बाहर मक्खियों का झुंड देखकर मकान मालिक ओमप्रकाश पटेल ने अनहोनी का अंदेशा होने पर पुलिस को सूचना दी। कैंट थाना पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो कृपाल का शव फंदे से लटका मिला। वह वर्दी में था। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने जांच की। कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। मूलरूप से फिरोजाबाद जिले के खैरगढ़ थाना क्षेत्र के निकाऊ गांव निवासी कैलाश चंद्र के तीन बेटों में कृपाल सिंह दूसरे नं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.