सिपाही द्वारा ग्रामीण की पिटाई किये जाने से नाराज ग्रामीणो ने बादशाहीबाग चौकी पर किया हंगामा
सहारनपुर, मार्च 8 -- मिर्जापुर। सिपाही द्वारा ग्रामीण की बेरहमी से पिटाई किए जाने से नाराज ग्रामीणो ने बादशाहीबाग चौकी पर पहुंचकर हंगामा किया। आरोपी सिपाही को चौकी से हटाए जाने की मांग की। थाने के एसएसआई मौके पर पहुंचे और ग्रामीणो को शांत कराया। बादशाहीबाग पुलिस चौकी के एक सिपाही पर आरोप है कि गांव मायापुर रूपपुर उर्फ बादशाहीबाग निवासी ग्रामीण की एक दिन पहले बेरहमी से पिटाई की गई थी। घटना से नाराज दर्जनों ग्रामीण ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महाबीर सिंह, सफीपुर के पूर्व प्रधान अशोक राणा के नेतृत्व में एक होकर बादशाहीबाग चौकी पहुंचे और हंगामा कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि ग्रामीण के साथ अमानवीय व्यवहार करने वाले सिपाही को जब तक निलंबित नहीं किया जाता वह यहां से नहीं हटेंगे। थाने के एसएसआई बाकेलाल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणो को शांत कराया। मुख्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.