इटावा औरैया, अप्रैल 4 -- चकरनगर सर्किल में एक सिपाही और ट्रैक्टर मालिक के बीच कथित लेन-देन को लेकर हुई बातचीत की वॉयस रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल ऑडियो में ट्रैक्टर ट्राली की इंट्री कराने और पैसे लेने-देने की बात सामने आने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, इसकी पुष्टि आपका अपना हिन्दुस्तान अखबार नहीं कर रहा है। बताया जा रहा है कि यह वॉयस रिकॉर्डिंग भरेह थाना क्षेत्र के एक सिपाही से जुड़ी बताई जा रही है। क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्रालियों के जरिए ओवरलोड ईंट और अवैध मोरंग परिवहन की शिकायतें पहले से मिलती रही हैं। वायरल ऑडियो में कथित तौर पर गाड़ी रोकने, इंट्री खत्म होने और दोबारा कराने के लिए बातचीत सुनी जा रही है, जिससे अवैध वसूली के आरोप लग रहे हैं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस विभाग ने जांच शुरू कर दी है।...