उन्नाव, मई 30 -- सफीपुर। जिला मरोहा व कस्बा निवासी पुलिसकर्मी आशीष धारीवाल 2019 बैच के सिपाही हैं। वह कोतवाली के सीसीटीएनएस में ड्यूटी कर रहे हैं। गुरुवार रात कोतवाली परिसर में ही संचालित मेस में खाना लेने गए थे। वहां से अपने कमरे पर जा रहे थे। तभी रास्ते में सांप ने उनके बायें पैर की उंगली में डस लिया। पहले तो वह समझ नहीं पाए, बाद में उन्हें तेज दर्द के साथ बेचैनी होने लगी। साथी पुलिस कर्मियों को बताने पर सीएचसी पहुंचाया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। कोतवाली प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस संचित शर्मा ने बताया कि हालत में सुधार है। यह भी पढ़ें- वन कर्मी ने जहरीले कोबरे का किया सुरक्षित रेस्क्यू डॉक्टर ने अपनी निगरानी में रखा है। परिसर और आसपास झाड़ियों की सफाई कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...