सिपाही को बंधक बना बेरहमी से पीटने के मामले में दो महिलाओं सहित पांच आरोपी गिरफ्तार
उरई, जुलाई 5 -- उरई। संवाददाता सिरसाकलार कस्बे में ड्यूटी पर गए दो सिपाहियों से मारपीट कर बंधक बनाने के मामले में पुलिस ने एक ही परिवार की दो महिलाओं सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना में एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया था जबकि दूसरे सिपाही ने छत से कूद कर जान बचाई थी और थाने पहुंच कर घटना की जानकारी दी थी।शनिवार दोपहर करीब 2 बजे कुरेपुरा निवासी महिला अजमेरन खान की शिकायत पर पति मजीद खान निवासी कस्बा सिरसाकलार और सास-ससुर के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मामले में कोबरा सिपाही सौरभ पटेल और सिपाही रिंकू यादव मजीद खान के घर दबिश देने पहुंचे थे। घर पर कोई न मिलने पर वे पड़ोस में जीजा डीडी खां के घर गए थे। आरोप है कि डीडी खां की पत्नी सबीना ने सिपाहियों को घर में घुसने से रोका। इसी दौरान कहासुनी बढ़ गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.