इटावा औरैया, अप्रैल 5 -- इटावा। जीआरपी थाने में तैनात सिपाही शैलेंद्र चौहान ने फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में तहरीर देकर बताया कि एक मार्च की रात वह सिपाही नेत्रपाल सिंह के साथ पूर्वी आउटर पर ड्यूटी पर तैनात थे। दोनों के पास इंसास रायफल और कारतूस मौजूद थे। ड्यूटी के दौरान रात करीब 11 बजे नेत्रपाल सिंह पानी लेने के लिए पास के बस स्टैंड की ओर गए थे। इसी दौरान लौटते समय पंजाबी कॉलोनी तिराहे के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में सिपाही नेत्रपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए उन्हें केजीएमयू लखनऊ भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। तहरीर में बताया गया कि ट्रैक्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.