प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 23 -- प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र के सरांय चन्द्रभान उर्फ ननसाई अटरामुर गांव निवासी रेनू देवी पत्नी कमलेश ने पुलिस को तहरीर दी। उसके पति कमलेश कुमार मौर्य हरदोई में हेड कांस्टेबल के रूप में सेवारत हैं। 17 जनवरी सुबह सात बजे वह बाइक से अपनी ड्यूटी पर हरदोई जा रहे थे। हथिगवां थाना क्षेत्र के सुवानारी गांव के पास तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का प्रयागराज में इलाज चल रहा है। पीड़िता रेनू की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.