मेरठ, जनवरी 8 -- यूपी पुलिस के सिपाही के घर पर फायरिंग करने वाले आरोपी को सरधना पुलिस पर गिरफ्तार नहीं करने का आरोप लगाया गया। सिपाही के परिजन को दर्ज मुकदमे वापस नहीं लेने पर हत्या की धमकी दी। सिपाही के परिजन ने बुधवार को एसएसपी से मिलकर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। एसएसपी डा. विपिन ताडा ने सीओ सरधना को तत्काल कार्रवाई का आदेश दिया। सरधना के मोहल्ला लालकुआं निवासी मोहसिन खान पुत्र मोबीन सहारनपुर के थाना नानौता में तैनात है। उसका परिवार लालकुआं पर रहता है। 25 दिसंबर की रात स्कूटी सवार तीन युवक आए। उन्होंने घर के दरवाजे पर खड़े सिपाही के भाई अजीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें वह बाल-बाल बचा। आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। मामले में थाना सरधना पर अजीम ने सरहान व सुबहान पुत्र शफीक उर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.