वाराणसी, मई 20 -- शिवपुर (वाराणसी), संवाद। शीतल नगर (परमानंदपुर) में मंगलवार रात स्नातक (अंतिम वर्ष) के छात्र अभय जायसवाल (23 वर्ष) ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह चांदमारी में चाट की दुकान भी चलाता था। उसके बड़े भाई प्रभात जायसवाल मऊ में सिपाही हैं। वर्तमान में वह श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में ड्यूटीरत हैं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका। पिता गोपाल जायसवाल ने बताया कि अभय उनका छोटा बेटा था। मंगलवार रात 10 बजे वह दुकान से घर लौटा। खाना खाने के बाद सोने चला गया। उसके कमरे की खिड़की आधी खुली थी जबकि दरवाजा बंद था। यह भी पढ़ें- शिवपुर में बीए तृतीय वर्ष के छात्र ने की खुदकुशी, पुलिस कर रही मामले की जांच इस बीच, उनका बड़ा बेटा प्रभात देर रात ड्यूटी से लौटा। खाने-पीने के बाद वह भी सो गया। बुधवार सुबह अभय ...