सिपाही की हत्या मामले की जांच शुरू
भागलपुर, मई 29 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। लैलख रेलवे स्टेशन पर तैनात कांस्टेबल धर्मेद्र कुमार की हत्या मामले की जांच कई चरण में शुरू कर दी गई है। इस मामले को लेकर बुधवार को आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट बरुण कुमार बेहरा ने घटना स्थल पर जाकर जायजा लिया। साथ ही धर्मेद्र कुमार के साथ ड्यूटी में तैनात कर्मियों से भी पूछताछ की है। इस संदर्भ में कमांडेंट ने बताया कि मामले में सबौर थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। इसको लेकर पुलिस अधीक्षक से मिलकर बारीकी से जांच की मांग की गई है। साथ ही घटना की सूचना मिलते ही जमालपुर रेल पुलिस अधीक्षक विद्यासागर ने भी जाकर मुआयना कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी दिए हैं।उन्होंने यह भी पढ़ें- आरपीएफ जवान की हत्या से महमदा गांव में कोहराम बताया कि प्रथम दृष्टया देखने से ऐसा प्रतीत होता ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.