बरेली, मार्च 1 -- सीबीगंज क्षेत्र की कैंफर स्टेट कॉलोनी में शुक्रवार शाम सिपाही मनोज मौर्य की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना को लेकर परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, सिपाही की पत्नी ने खुदकुशी की बात कही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया, जिसमें हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। मूल रूप से शेरगढ़ निवासी 37 वर्षीय मनोज मौर्य पुलिस में सिपाही थे। उनकी तैनाती अमरोहा जनपद में थी, जहां से सप्ताह भर पहले उनका तबादला मुरादाबाद हो गया था और उन्हें शनिवार को नई तैनाती पर ज्वाइन करना था। हाल ही में उन्होंने किराये के मकान के पास ही कैंफर स्टेट कॉलोनी में घर बनाया था और 22 फरवरी को गृह प्रवेश कर सामान की शिफ्टिंग चल रही थी। शुक्रवार शाम करीब सात बजे पत्नी ज्योति ने मनोज के परिवार वालों को फोन करके हार्ट अटैक से म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.