बरेली, फरवरी 28 -- बरेली। थाना सीबीगंज क्षेत्र की कैंफर स्टेट कॉलोनी में शुक्रवार शाम सिपाही मनोज मौर्य की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना को लेकर परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं सिपाही की पत्नी ने खुदकुशी की बात कही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेजा है। मूल रूप से शेरगढ़ निवासी सिपाही 37 वर्षीय मनोज मौर्य की तैनाती वर्तमान में अमरोहा जनपद में थी। सप्ताह भर पहले उनका तबादला मुरादाबाद हो गया था और उन्हें शनिवार को नई तैनाती पर ज्वाइन करना था। हाल ही में उन्होंने कैंफर स्टेट कॉलोनी में घर बनाया था और इन दिनों सामान की शिफ्टिंग चल रही थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम उनकी पत्नी ज्योति ने मनोज के भाई को फोन कर हार्ट अटैक से मौत होने की सूचना दी। सूचना पाकर जब परिजन मौके पर पहुंचे तो मनोज के गले पर कसा...