मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना में तैनात सिपाही प्रीति कुमारी की संदिग्ध मौत मामले में बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतका के भाई लखीसराय जिले के पीरी थाने के अभयपुर निवासी सुजीत कुमार ने प्रीति कुमारी के पति शिवशंकर कुमार, देवर सत्यम कुमार और सास बबिता देवी को नामजद किया है। सुजीत कुमार ने पुलिस को बताया कि शिवशंकर कुमार ने प्रीति के साथ मारपीट की, फिर गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने शिवशंकर कुमार को गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को मायके वालों को सौंप दिया। वहीं, सिपाही के दो वर्षीय पुत्र बसु आंनद को भी मायके वालों को दे दिया। मंगलवार को सिपाही प्रीति कुमारी का किराए के मकान में संदिग्ध स्थिति में शव मिला था। थाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.