कौशाम्बी, अप्रैल 17 -- जौनपुर जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी विवेक कुमार (36) पुत्र कमलेश कुमार फतेहपुर जनपद में सिपाही थे। इन दिनों उनकी तैनाती यूपी 112 में थी और हथगांव में पिकेट लगती थी। बुधवार की रात वह अवकाश लेकर बाइक से घर जा रहे थे। सैनी कोतवाली क्षेत्र में अटसराय फ्लाईओवर के पास पीछे से आए कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी आरक्षी को सिराथू सीएचसी में चेकअप कर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। मृतक के चाचा चंद्रशेखर यादव की तहरीर पर मुकदमा कायम किया गया है। इंस्पेक्टर त्रिलोकीनाथ पांडेय का कहना है कि आरोपी चालक को वाहन समेत पकड़ लिया गया है। यह भी पढ़ें- ड्यूटी से घर जा रहे आरक्षी की सड़क हादसे में मौत यह भी पढ़ें- कंटेनर ने बाइक सवार सिपाही को रौंदा, मौत यह भी पढ़ें- सिपाही का श...