सिपाही की मां का देवर ने गला रेतकर किया कत्ल
मेरठ, जुलाई 2 -- परीक्षितगढ़ के रामनगर निवासी यूपी पुलिस के सिपाही की बुजुर्ग मां को घर में ही गला रेतकर मार डाला। लूट के लिए देवर ने ही वारदात को अंजाम दिया। हत्यारोपी की निशानदेही पर जेवर और चाकू बरामद किया गया है। घटनास्थल पर सीन दोहराने के दौरान लाए गए आरोपी पर आक्रोशित भीड़ ने पुलिस अभिरक्षा में हमला कर दिया। रामनगर गांव निवासी विपिन यूपी पुलिस में कांस्टेबल और वर्तमान में संभल में तैनात हैं। पिता राम सिंह की मृत्यु हो चुकी है, जिसके बाद घर में मां फूल समुद्री रहती थी। विपिन का बड़ा भाई मोहनपाल उर्फ मुन्नू परीक्षितगढ़ में टेलर की दुकान करता है और वहीं परिवार के साथ रहता है। चार बहनें भी हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। फूल समुद्री के घर बुधवार सुबह उनकी मोहल्ला निवासी सहेली शरबती देवी पहुंची। घर का दरवाजा खुला मिला और गेट तक खून पड़ा था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.