सिपाही की पत्नी ने सरकारी राइफल से खुद को उड़ाया, गोली की आवाज पर दौड़ पड़ीं बेटियां
सहारनपुर, अगस्त 14 -- यूपी के सहारनपुर में थाना सदर बाजार क्षेत्र के हकीकत नगर स्थित श्मशान घाट के सामने किराए के मकान में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे सिपाही की पत्नी ने सरकारी राइफल से खुद को गोली मार ली, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गोली की आवाज पर बेटियां कमरे में पहुंची तो नजारा देखकर सन्न रह गईं। मां का खून से सना शव पड़ा था। मृतका की पहचान सरिता (33) के रूप में हुई है। उसके पति रिंकू सिंह (37) पुलिस विभाग में सिपाही हैं और वर्तमान में सहारनपुर में खनन विभाग में तैनात हैं। परिवार करीब दो-तीन साल से मनीष कुमार के मकान में किराए पर रह रहा था। बताया जा रहा है कि घटना के समय रिंकू सिंह दूसरे कमरे में दोनों बेटियों के साथ थे, तभी दूसरे कमरे से गोली चलने की आवाज सुनकर वह तुरंत वहां पहुंचे। कमरे में सरिता फर्श पर खून से लथपथ पड़ी थीं और उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.