लखनऊ, अप्रैल 10 -- लखनऊ। जीआरपी थाना गोण्डा पर ड्यूटी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ के दौरान अचानक पुलिस अभिरक्षा से भाग रहे संदिग्ध को पकड़ने में सिपाही आकाश सिंह प्लेटफार्म संख्या-01 पर आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए थे। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज मेडिकल (ट्रॉमा सेंटर), लखनऊ में चल रहा है। शुक्रवार को राजकीय रेलवे पुलिस परिवार ने आरक्षी की पत्नी कुल 16,02,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। इस दौरान डीजीपी रेलवे प्रकाश डी, आईजी आरके भारद्वाज, एसपी रोहित मिश्रा, विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...