सिपाही का सिर फोड़ने पर अग्निशमन केंद्र प्रभारी निलंबित
उन्नाव, जून 30 -- बीघापुर, संवाददाता। बीघापुर अग्निशमन केंद्र प्रभारी द्वारा सिपाही के सिर पर प्लास से हमला करने के मामले में मंगलवार को केंद्र प्रभारी को निलंबित कर दिया गया। इंचार्ज ने लंबे समय से सिपाही का मानसिक उत्पीड़न भी कर रहा था। बीघापुर तहसील क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास स्थित अग्निशमन केंद्र में तैनात सिपाही विशाल पटेल ने उच्चाधिकारियों समेत एसपी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि इंचार्ज लंबे समय से उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न कर रहे थे। शिकायत के अनुसार, भीषण गर्मी में उसे बिना साफ-सफाई वाली दूसरी मंजिल की बैरक में रहने के लिए मजबूर किया जाता था, जबकि नीचे की बैरक खाली पड़ी थी। इतना ही नहीं, पंप पर स्नान करने से भी रोका जाता था। नियमित ड्यूटी करने के बावजूद जीडी में प्रतिकूल प्रविष्टियां दर्ज कर मानसिक दबाव बनाया जात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.