जौनपुर, अप्रैल 17 -- सिकरारा, हिन्दुस्तान संवाद। चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी लेकर घर लौट रहे सिपाही की कौशांबी जिले के अटहर हाइवे पर बुधवार की रात हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बाइक से अपने घर आ रहा था। रास्ते में किसी कंटेनर की चपेट में आ गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शादी 21 अप्रैल को तय है। सिकरारा थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी 26 वर्षीय विवेक यादव वर्ष 2018 में उत्तर प्रदेश नाररिक पुलिस में बतौर सिपाही भर्ती हुआ था। ट्रेनिंग के बाद उसे फतेहपुर जिले में पोस्टिंग मिली। यह भी पढ़ें- ड्यूटी से घर जा रहे आरक्षी की सड़क हादसे में मौत गांव में चचेरी बहन की शादी पड़ी थी इसलिए वह छुट्टी लेकर बुधवार की शाम को फतेहपुर से बाइक से ही निकल पड़ा। रास्ते में कौशांबी जिले में पहुंचा था तभी कंटेनर...