हल्द्वानी, मई 19 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। वाहन चेकिंग के दौरान सिपाही के पैर पर बुलेट चढ़ाने के आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं घायल सिपाही के पैर का मंगलवार को निजी अस्पताल में सफल ऑपरेशन हुआ। सीओ अमित सैनी ने अस्पताल पहुंचकर सिपाही का हालचाल जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।सोमवार देर शाम पुलिस और सीपीयू की टीम मिलकर हीरानगर चौकी के ठीक सामने चेकिंग कर रही थी। तभी मुखाने की तरफ से आए बुलेट सवार युवक को कांस्टेबल ललित नाथ ने रोकना चाहा। चालान के डर से युवक ने सिपाही के पैरों पर ही गाड़ी चढ़ा कर आगे बढ़ा दी। घायल सिपाही को साथी पुलिसकर्मी डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए। जहां पैर में फ्रैक्चर आया। कुछ ही देर में आरोपी बुलेट चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सीओ अमित सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में...