गोरखपुर, अक्टूबर 5 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। जिला अस्पताल से लापता हुई 10 वर्षीय बालिका के दुष्कर्म और हत्या के मामले में सोमवार को अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पाक्सो शमीम अहमद अंसारी की अदालत में सुनवाई हुई। कोर्ट में चिउटहां, मानीराम की प्रधानाचार्य गरिमा उपाध्याय की प्रति परीक्षा पूरी हो गई। उन्होंने विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज विवेचक को उपलब्ध कराई थी। अभियोजन ने इसे न्यायालय में साक्ष्य के रूप में साबित कराया। चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल बृजेश सिंह ने प्रधानाचार्या से जिरह पूरी की। इस मामले में अब छह अक्टूबर को शेष साक्ष्यों पर सुनवाई होगी।अभियोजन की ओर से मामले में अब तक पांच गवाह पेश किए जा चुके हैं। बालिका की बड़ी बहन समेत अन्य गवाहों के बयान दर्ज होने के बाद चिउटहां स्थित विद्यालय की प्रधानाचार्या को सीसीट...