लखनऊ, जून 18 -- कहीं जालसाज ने मोबाइल हैक किया तो कहीं यूपीआई के माध्यम से रुपये निकाले साइबर ठगी के सभी मामले सरोजनीनगर,महानगर,पीजीआई व गाजीपुर थानाक्षेत्र के

साइबर ठगी के मामले लखनऊ,संवाददाता। यूपी एसएसएएफ में तैनात सिपाही व सचिवालय कर्मी समेत पांच के खातों से साइबर जालसाजों ने 3.05 लाख रुपये पार कर दिए। कहीं जालसाज ने मोबाइल हैक किया तो कहीं यूपीआई के माध्यम से रुपये निकाले तो कहीं कस्टमर केयरकर्मी बनकर ठगा। साइबर ठगी के यह मामले सरोजनीनगर, महानगर, पीजीआई व गाजीपुर थानाक्षेत्र के हैं। पुलिस पांचों मामलों को दर्ज कर साइबर क्राइम सेल की मदद से जांच कर रही है।

पहला मामला मूल रूप से औरैया निवासी संदीप कुमार यूपीएसएसएफ 01 बटालियन में सिपाही है। वर्तमान में उसकी तैनाती सरोजनीनगर में है। पीड़ित ने बताया कि बीती 10 जून को गलती से दूसरा ऐप खु...